Title: Ek Aur Jeet Ek Aur Haar
Author: Dr. Gaurav Kumar
ISBN: 9789373350431
Publisher: Evincepub Publishing
About the Book
“एक और जीत, एक और हार” सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि सपनों, संघर्षों और आत्म-खोज का एक गहरा और भावनात्मक सफर है। यह पुस्तक उन सभी लोगों की कहानी है जो जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं, बार-बार गिरते हैं, टूटते हैं, लेकिन फिर भी हार नहीं मानते।
एक छोटे से गाँव से शुरू हुई यह यात्रा हमें दिखाती है कि सफलता सिर्फ मंज़िल तक पहुँचने का नाम नहीं है, बल्कि उस रास्ते की भी कहानी है जिसमें त्याग, अकेलापन, असफलताएँ और अनगिनत संघर्ष छिपे होते हैं। इस किताब में लेखक ने अपने जीवन के अनुभवों के माध्यम से यह बताया है कि हर सपना एक कीमत मांगता है; और कई बार सफलता मिलने के बाद भी मन में एक अधूरापन रह जाता है।
यह पुस्तक हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि असली जीत क्या है; सिर्फ सफलता पाना या खुद को संभालकर आगे बढ़ना? सरल भाषा, गहरी भावनाएँ और सच्चाई से भरी यह कहानी पाठकों के दिल को छू जाती है और उन्हें अपने जीवन से जोड़ देती है।
इस पुस्तक में आप जानेंगे:
- सपनों की शुरुआत और उनकी असली कीमत
- संघर्ष और असफलताओं से मिलने वाली सीख
- रिश्तों, त्याग और अकेलेपन का महत्व
- सफलता के पीछे छिपी सच्चाई
- खुद को साबित करने की असली लड़ाई
यह पुस्तक किनके लिए है?
- जो अपने सपनों को सच करना चाहते हैं
- जो जीवन में संघर्ष कर रहे हैं
- जो सफलता और असफलता के बीच के अंतर को समझना चाहते हैं
- और जो खुद को बेहतर बनाना चाहते हैं
अगर आपने कभी जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना देखा है, तो यह किताब आपको खुद से जोड़ देगी।
About the Author
डॉ. गौरव कुमार वर्तमान में Amrapali University, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड के कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन्स विभाग में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के रूप में कार्यरत हैं। एक छोटे से गाँव से निकलकर अपने सपनों को सच करने तक का उनका सफर संघर्ष, विश्वास और लगातार प्रयास की प्रेरणादायक कहानी है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच उन्होंने न केवल अपनी राह बनाई, बल्कि हर चुनौती को अपनी ताकत में बदला। पहचान बनाने वाले डॉ. कुमार की शैक्षणिक यात्रा प्रेरणादायक रही है। उन्होंने अपनी स्नातक (Graduation) की पढ़ाई किसान कॉलेज, सोहसराय, बिहार शरीफ (नालंदा) से Magadh University के अंतर्गत पूरी की। इसके बाद उन्होंने Thapar University, पटियाला (पंजाब) से मास्टर्स (MCA) तथा GLA University, मथुरा (वृंदावन) से कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लीकेशन्स में पीएच.डी. (डॉक्टरेट) की उपाधि अर्जित की। उनकी शिक्षण एवं शोध रुचियाँ C, C++, Python, Machine Learning, AI/ML, Meta Learning, Medical Image Processing, Data Science, Networking, Neuromorphic Computing और Quantum Computing जैसे उन्नत क्षेत्रों में विस्तृत हैं। दो वर्षों से अधिक के अकादमिक एवं शोध अनुभव के साथ वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, प्रभावी मेंटरशिप और छात्रों में नवाचार की भावना विकसित करने के लिए निरंतर समर्पित हैं। डॉ. कुमार दो पुस्तकों के लेखक हैं और 55+ से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित कर चुके हैं, जिनमें Scopus-indexed जर्नल्स तथा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के शोध शामिल हैं। उनके नाम 4 भारतीय पेटेंट और 1 स्वीकृत अंतरराष्ट्रीय पेटेंट दर्ज है। डॉ. कुमार विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में अतिथि वक्ता के रूप में आमंत्रित किए जाते रहे हैं और कई स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोधार्थियों (Ph.D. स्कॉलर्स) की परियोजनाओं एवं शोध कार्य का सफलतापूर्वक मार्गदर्शन कर चुके हैं।साथ ही, वे कई प्रतिष्ठित जर्नल्स एवं Scopus-indexed सम्मेलनों के समीक्षक (Reviewer) भी हैं। शिक्षण और शोध के साथ-साथ वे सेमिनार, FDP, कार्यशालाओं और हैकाथॉन के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों में नवाचार और शोध संस्कृति को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
Neel Preet: आपको “एक और जीत एक और हार” लिखने की प्रेरणा कहाँ से मिली? क्या कोई विशेष घटना थी जिसने आपको यह सफर शुरू करने के लिए प्रेरित किया?
Dr. Gaurav Kumar: इस किताब को लिखने की प्रेरणा किसी एक घटना से नहीं, बल्कि मेरे जीवन के कई अनुभवों, संघर्षों और उन भावनाओं से आई है जिन्हें मैंने सालों तक अपने अंदर महसूस किया। एक समय ऐसा आया जब बाहर से सब कुछ सही लग रहा था; पढ़ाई, उपलब्धियां, पहचान; लेकिन अंदर एक अजीब सा खालीपन था। वो एक ऐसा phase था जहाँ मैंने खुद से सवाल करना शुरू किया; “क्या यही सफलता है?” और उसी सवाल ने इस किताब की नींव रखी। मैंने महसूस किया कि हम अक्सर सफलता की कहानी तो सुनते हैं, लेकिन उस सफलता तक पहुँचने में जो emotional struggle, अकेलापन और sacrifice होता है, उसकी बात बहुत कम होती है। उसी सच्चाई को शब्द देने के लिए मैंने यह किताब लिखी।
Neel Preet: इस किताब का शीर्षक सफलता और हार की द्वंद्वात्मकता को दर्शाता है। आपके लिए “जीत” और “हार” का वास्तविक अर्थ क्या है?
Dr. Gaurav Kumar: मेरे लिए “जीत” और “हार” सिर्फ बाहरी परिणाम नहीं हैं। ये दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कई बार हम बाहर से जीत जाते हैं, हमें सफलता मिलती है, पहचान मिलती है, लेकिन उसी प्रक्रिया में हम कुछ बहुत जरूरी चीजें खो देते हैं, जैसे अपने रिश्ते, अपनी शांति, या कभी-कभी खुद को भी।
मेरे लिए असली “जीत” वह है जहाँ आप अपनी पहचान और अपने अंदर के संतुलन को बनाए रखते हैं। और “हार” वह नहीं है जब आप असफल होते हैं, बल्कि वह है जब आप सब कुछ हासिल करके भी अंदर से खाली रह जाते हैं। यह किताब उसी duality को समझाने की कोशिश है कि हर जीत के पीछे एक छोटी सी हार छुपी होती है।
Neel Preet: आपकी किताब यह दिखाती है कि सफलता के पीछे कई अनदेखे संघर्ष होते हैं। लोग इस पहलू को क्यों नजरअंदाज करते हैं?
Dr. Gaurav Kumar: आज के समय में हम एक ऐसे दौर में जी रहे हैं जहाँ सफलता को बहुत glamorous तरीके से दिखाया जाता है। सोशल मीडिया पर हम सिर्फ end result देखते हैं; awards, achievements, success stories लेकिन उस तक पहुँचने की journey को बहुत कम लोग समझते हैं। असल में, struggle हमेशा silent होता है। वो कैमरे के सामने नहीं आता। वो उन रातों में होता है जब कोई अकेला बैठा सोच रहा होता है, उन दिनों में होता है जब बार-बार failure मिल रहा होता है। लोग struggle को इसलिए overlook करते हैं क्योंकि वो दिखता नहीं है। और शायद इसलिए भी क्योंकि हम सिर्फ outcome पर focus करते हैं, process पर नहीं।
Neel Preet: आपकी कहानी काफी व्यक्तिगत है। अपने अनुभवों को शब्दों में ढालना आपके लिए कितना कठिन रहा?
Dr. Gaurav Kumar: यह मेरे लिए सबसे challenging part था। क्योंकि इस किताब को लिखते समय मुझे बार-बार अपने अतीत में वापस जाना पड़ा, उन पलों में, जो emotionally बहुत heavy थे। कुछ चीजें ऐसी थीं जिन्हें मैंने कभी किसी से share नहीं किया था। उन्हें शब्दों में ढालना आसान नहीं था। कई बार लिखते-लिखते रुकना पड़ा, क्योंकि वो feelings फिर से सामने आ जाती थीं। लेकिन मैंने खुद से कहा अगर मेरी कहानी किसी एक इंसान को भी यह एहसास दिला सके कि वो अकेला नहीं है, तो यह प्रयास सफल होगा।
Neel Preet: आपकी किताब में सपनों, त्याग और भावनात्मक संघर्षों की बात है। आपकी यात्रा का कौन सा हिस्सा लिखना सबसे कठिन था?
Dr. Gaurav Kumar: सबसे कठिन हिस्सा था, अपने अंदर के अकेलेपन और emotional टूटन को लिखना।क्योंकि यह वो चीजें हैं जो हम अक्सर दुनिया से छुपाते हैं। हम अपनी ताकत दिखाते हैं, लेकिन अपनी कमजोरी नहीं।
जब मैंने उन पलों को लिखा जहाँ मैं खुद से लड़ रहा था, जहाँ मुझे खुद पर शक हो रहा था, वो moments सबसे ज्यादा difficult थे। लेकिन वहीं moments इस किताब की आत्मा भी हैं।
Neel Preet: आप कहते हैं कि हर सपना एक कीमत के साथ आता है। आपने अपने सपनों के लिए सबसे बड़ी कीमत क्या चुकाई?
Dr. Gaurav Kumar: सबसे बड़ी कीमत थी; समय और रिश्तों का distance। जब आप अपने सपनों के पीछे पूरी तरह लग जाते हैं, तो कई बार आप अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों के साथ उतना समय नहीं बिता पाते जितना चाहिए। धीरे-धीरे कुछ रिश्तों में दूरी आ जाती है। इसके अलावा, कई बार खुद के लिए भी समय नहीं बचता। आप लगातार भाग रहे होते हैं, एक लक्ष्य से दूसरे लक्ष्य की तरफ। और शायद सबसे बड़ी कीमत यह होती है कि आप उस सफर में कई बार खुद को समझने का मौका खो देते हैं।
Neel Preet: आपकी कहानी में रिश्तों की भूमिका क्या रही? उन्होंने आपकी सफलता की यात्रा को कैसे प्रभावित किया?
Dr. Gaurav Kumar: रिश्तों ने मेरी यात्रा को गहराई दी है। कुछ रिश्तों ने मुझे संभाला, मुझे motivation दिया, मुझे आगे बढ़ने की ताकत दी। और कुछ रिश्तों का टूटना या दूर होना भी मेरे लिए एक सीख था। उन्होंने मुझे यह समझाया कि सफलता की राह पर सब लोग साथ नहीं चलते, और यह भी ठीक है। कुछ लोग quietly आपके पीछे खड़े रहते हैं, उनका भरोसा ही आपकी ताकत बन जाता है। मेरे लिए रिश्ते सिर्फ support system नहीं थे, बल्कि वो मेरी journey का emotional backbone थे।
Neel Preet: आप खासकर छोटे शहरों के युवाओं को क्या संदेश देना चाहते हैं?
Dr. Gaurav Kumar: मैं खासकर छोटे शहरों से आने वाले युवाओं से यही कहना चाहता हूँ कि आपका background आपकी limit नहीं है, आपकी शुरुआत है। सपने देखना जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है उनकी कीमत समझना। अगर आप लगातार मेहनत करते हैं, खुद पर भरोसा रखते हैं और हार मानने से इनकार करते हैं, तो रास्ता जरूर बनता है। और सबसे जरूरी सफलता के पीछे भागते हुए खुद को मत खो देना।
Neel Preet: अगर आप अपने छोटे वाले स्वयं को सलाह दे सकते, तो क्या कहते?
Dr. Gaurav Kumar: मैं अपने younger self से यही कहता; सब कुछ जल्दी पाने की कोशिश मत करो। हर चीज का एक समय होता है। धैर्य रखो, खुद पर भरोसा रखो, और comparison से दूर रहो। और सबसे जरूरी; अपनी journey को enjoy करो, क्योंकि यही moments बाद में आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेंगे।
Neel Preet: इस किताब को लिखने के बाद सफलता, असफलता और जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण कैसे बदला?
Dr. Gaurav Kumar: इस किताब को लिखने के बाद मेरा success को देखने का नजरिया पूरी तरह बदल गया है। पहले मैं success को सिर्फ achievements और milestones से जोड़कर देखता था, लेकिन अब मैं उसे balance, inner peace और self-understanding से जोड़कर देखता हूँ। अब मुझे लगता है कि failure भी उतना ही जरूरी है जितना success, क्योंकि वही हमें shape करता है। और जिंदगी, अब मेरे लिए सिर्फ जीतने का नाम नहीं है, बल्कि हर पल को महसूस करने का नाम है।
